सागर। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है, जिसमें शिवा यादव को नगर मंडल मंत्री का दायित्व सौंपा गया है। इस नियुक्ति के बाद शिवा यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे।

शिवा यादव ने कहा कि वे भाजपा सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन और घर-घर तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वे पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
नगर मंडल में शिवा यादव की नियुक्ति से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और इसे संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


