बंसल क्लासेस ने सागर जिले में रचा सफलता का नया इतिहास, दसवीं के छात्रों ने लहराया परचम

सागर: सपनों को उड़ान तब मिलती है जब मन में कुछ कर गुजरने की चाह हो और एक मजबूत मंच उसे दिशा देने के लिए साथ हो। ऐसा ही एक सशक्त शैक्षणिक मंच सागर जिले में उभर कर सामने आया है – बंसल क्लासेस, जिसने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

 

हाल ही में घोषित हुए CBSE दसवीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में बंसल क्लासेस, सागर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है। संस्थान की छात्रा अन्विष्ठा पाटिल ने 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न केवल जिले में बल्कि प्रदेश स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। वहीं, शिवांश तिवारी ने 96.4 प्रतिशत, पलक साहू ने 95.4 प्रतिशत, ऋषिता तिवारी ने 95 प्रतिशत और रिद्धिमा मालवीय ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।

 

इस अवसर पर बंसल क्लासेस के डायरेक्टर आलोक जैन ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि संस्था के लगभग 10 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, जबकि 10 अन्य छात्रों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाकर जिले में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि यह सफलता बंसल क्लासेस की गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण प्रणाली और छात्रों की मेहनत का परिणाम है।

 

विशेष बात यह है कि बंसल क्लासेस सागर में रहते हुए भी कोटा जैसा शिक्षण वातावरण प्रदान करता है, क्योंकि यहां के सभी शिक्षक कोटा से प्रशिक्षित हैं। इससे सागर जिले के छात्र बिना कहीं बाहर गए, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर अपने सपनों को साकार कर पा रहे हैं।

 

बंसल क्लासेस की यह उपलब्धि न केवल संस्था बल्कि पूरे सागर जिले के लिए गर्व का विषय है, जिसने यह सिद्ध कर दिया है कि सही मार्गदर्शन और उचित मंच मिलने पर कोई भी लक्ष्य दूर नहीं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *