दतिया: मध्य प्रदेश के दतिया में एक बर्थडे पार्टी में बार डांसर और एक युवक के हथियार के साथ डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो उनाव में मनाए गए बर्थडे का है, जो तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बार डांसर और युवक हथियार को बेखौफ होकर लहरा रहे हैं और डीजे की धुन पर डांस कर रहे हैं।
यह जश्न पुलिस थाने के कुछ दूरी पर ही मनाया जा रहा है, जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। यह घटना आज के दौर में लोगों के बीच दबदबा बनाने के लिए कुछ भी करने की प्रवृत्ति को दर्शाती है।
https://www.facebook.com/61571970336811/videos/591041013803915/