बंडा। थाना क्षेत्र के जमुनियां गांव में दो पक्षों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। इस दौरान वीरू यादव ने कुंवर सिंह पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों ने घायल कुंवर सिंह को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय सागर रेफर कर दिया गया।
सूचना मिलते ही बंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।