सागर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में इन दिनों जिला अध्यक्ष पद को लेकर घमासान तेज़ हो गया है। कई दावेदार अपने नाम को पार्टी नेतृत्व तक पहुंचाने के लिए जी-जान से मेहनत कर रहे हैं। इसी बीच सागर के युवा कार्यकर्ताओं के बीच एक नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है – रितेश ठाकुर।
रितेश ठाकुर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से जुड़े हुए हैं और लंबे समय से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। पढ़े-लिखे और ऊर्जावान युवा नेता के रूप में उनकी पहचान है। वे बेसहारा महिलाओं और बच्चों के लिए कई गैर-सरकारी संगठनों (NGO) का संचालन भी कर रहे हैं, जिससे समाज के विभिन्न वर्गों में उनकी गहरी पकड़ बनी हुई है।
यही वजह है कि सागर के युवा कार्यकर्ता रितेश ठाकुर को भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष बनाए जाने की पुरजोर मांग कर रहे हैं। युवाओं का कहना है कि पार्टी को अगर सागर में और मज़बूत करना है, तो रितेश ठाकुर जैसा ज़मीनी नेता युवा मोर्चा की कमान संभाले। अब देखना होगा कि भाजपा नेतृत्व इस मांग पर क्या फैसला लेता है।
– सागर से विशेष