सागर में आकाश सोशल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य आयोजन

सागर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आकाश सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर शहर की प्रथम नागरिक एवं महापौर संगीता तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

 

फाउंडेशन की अध्यक्ष ने मीडिया को बताया कि महिला दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक और साड़ी वॉकथ्रू जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने साड़ी पहनकर रैंप वॉक किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाना और उनकी संस्कृति से जुड़े रहने को प्रोत्साहित करना था।

 

इसके साथ ही, फाउंडेशन ने उन महिलाओं का भी सम्मान किया, जो घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय हैं। यह महिलाएं न केवल अपने परिवारों को संभालती हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

 

गौरतलब है कि आकाश सोशल वेलफेयर फाउंडेशन से लगभग 100 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, जो किशोरी बालिकाओं के साथ होने वाले अपराधों के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए शिविरों का आयोजन करती हैं। फाउंडेशन का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए कार्य करना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *