सागर। सिविल लाइन चौराहा का नामकरण भगवान परशुराम जी चौराहा किए जाने पर ब्राह्मण समाज सहित शहर के 35 से अधिक संगठनों द्वारा महापौर श्रीमती संगीता सुशील तिवारी का सम्मान किया गया। यह सम्मान समारोह रवीन्द्र भवन में आयोजित हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि मप्र शासन के पूर्व मंत्री व विधायक पं. गोपाल भार्गव रहे।
पं. गोपाल भार्गव ने कहा कि महापौर ने ऐतिहासिक कार्य किया है, जिससे समाज को नई पहचान मिली है। उन्होंने समाज की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए मदद करने का आह्वान किया। देवरी विधायक पं. बृजबिहारी पटैरिया ने इसे गर्व की बात बताते हुए एकजुटता का संदेश दिया।
महापौर संगीता तिवारी ने कहा कि यदि उपयुक्त स्थान मिला तो भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा सागर में स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. सुशील तिवारी, पं. संतोष पांडेय, जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. राजकुमार पचौरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अंत में पद्मश्री रामसहाय पांडेय को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का संचालन श्री उपाध्याय ने किया एवं आभार आयोजन समिति ने व्यक्त किया।