सागर: कोटा स्थित देश की प्रतिष्ठित कोचिंग संस्था बंसल क्लासेस ने अपने 44 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। इस अवधि में बंसल क्लासेस के विद्यार्थियों ने IIT जैसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान की परीक्षा में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। संस्थान के छात्रों ने अब तक 5 बार AIR-1, 6 बार AIR-2 तथा 6 बार AIR-3 रैंक प्राप्त कर देशभर में संस्थान का नाम रोशन किया है।
इसी श्रृंखला में अब बंसल क्लासेस सागर स्टडी सेंटर भी बड़ी उपलब्धि की ओर बढ़ रहा है। इस वर्ष सागर सेंटर से 5 छात्र JEE-Advanced 2025 के लिए क्वालिफाई हुए हैं। यह सागर नगर के लिए गर्व का विषय है कि यहां से भी अब IITians निकलने जा रहे हैं।
सिर्फ इंजीनियरिंग नहीं, बल्कि NEET (UG) परीक्षा में भी बंसल क्लासेस के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बीते वर्षों में स्वप्निल काले एवं पलक जाजू जैसे छात्रों ने 700 से अधिक अंक अर्जित कर मेडिकल क्षेत्र में भी बंसल क्लासेस की उत्कृष्टता को सिद्ध किया है।
सागर सेंटर के डायरेक्टर इंजीनियर श्री आलोक जैन एवं कोटा से आई अनुभवी फैकल्टी टीम के सतत प्रयासों से 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हाल ही में घोषित 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणामों में कु. अन्विताशा पाटिल ने 98.40% अंक प्राप्त कर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाया है। इनके अलावा:
शिवांश तिवारी – 96.4%
पलक साहू – 95.6%
रिशिता तिवारी – 95%
रिद्धिमा मालवीय – 92.6%
दिव्यांश तिवारी – 92.4%
अनुप्रिय गोस्वामी – 90%
अथर्व उपाध्याय – 90%
तथा अनेक छात्र 89% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं।
बंसल क्लासेस सागर स्टडी सेंटर में कक्षा 6वीं से 12वीं (CBSE एवं MP बोर्ड) तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक कोर्सेस के साथ-साथ IIT-JEE एवं NEET (UG) की कोचिंग सफलता पूर्वक संचालित की जा रही है। यह सेंटर न सिर्फ सागर शहर बल्कि पूरे संभाग के छात्रों के शैक्षणिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
संस्थान की यह निरंतर सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास एवं अनुभवी शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। बंसल क्लासेस का उद्देश्य आने वाले समय में और अधिक IITians व डॉक्टर्स तैयार करना है और सागर को शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना है।