जबलपुर: मध्य प्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 42 वर्षीय मोहम्मद इस्लाम नामक व्यक्ति ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुराचार किया। आरोपी बच्ची की सहेली का पिता निकला, जिसने बच्ची को अपने घर बुलाकर दरिंदगी की।
बच्ची की मां ने जब उसके खून से लथपथ कपड़े देखे, तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली और अपने पति को बताया। इसके बाद परिवार ने हनुमान ताल थाने में मामला दर्ज करवाया।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पर दुराचार और पॉस्को एक्ट समेत अन्य धाराओं पर केस दर्ज किया है।