पृथ्वी के सबसे बड़े सफाइकर्मी कहे जाने वाले गिद्धों की संया में लगातार इजाफा हो रहा है। वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व और आसपास के वन क्षेत्रों में तीन दिन तक चली शीतकालीन गिद्ध गणना पूरी हो गई है। इस गणना में कुल 1585 गिद्ध दर्ज किए गए हैं।
गिद्ध गणना की शुरुआत सोमवार सुबह हुई थी, और हर दिन इनकी संया में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पहले दिन जहां 1119 गिद्ध दिखे, वहीं दूसरे दिन इनकी संया 1338 तक पहुंच गई। आखिरी दिन गिनती पूरी होने पर कुल 1585 गिद्ध दर्ज किए गए।
बाइट – डॉ. एए अंसारी, उप संचालक, टाइगर रिजर्व
“इस गणना में स्थानीय और प्रवासी दोनों गिद्ध शामिल हैं। गर्मी शुरू होते ही प्रवासी गिद्ध लौट जाएंगे। इसके बाद अप्रैल में ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना की जाएगी।”
इस बार गिद्धों की संया में 319 की बढ़ोतरी हुई है। सबसे ज्यादा गिद्ध टाइगर रिजर्व में देखे गए, जहां इनकी संया 936 तक पहुंच गई।
गिद्धों की संया क्षेत्रवार:
- टाइगर रिजर्व: 936
- उत्तर वन मंडल: 377
- दक्षिण वन मंडल: 90
- दमोह वन मंडल: 182
गिद्धों की संया में बढ़ोतरी वन्यजीव संरक्षण के लिए एक अच्छी खबर है। लेकिन प्रवासी गिद्धों के लौटने के बाद अप्रैल में होने वाली गणना से पता चलेगा कि स्थायी रूप से कितने गिद्ध यहां रह रहे हैं। फिलहाल, ये आंकड़े पर्यावरण के लिए एक सकारात्मक संकेत हैं।