परिघ योग में आज महाशिवरात्रि, 31 वर्ष बाद आया ऐसा संयोग, अगर कर लिए ये उपाय, तो साल भर बनी रहेगी भोलेनाथ की कृपा

महाशिवरात्रि हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। यह दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह के रूप में मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि 2025 का शुभ मुहूर्त:

– निशिथ काल: 27 फरवरी को रात 12 बजकर 09 मिनट से लेकर 12 बजकर 59 मिनट तक

– प्रथम पहर पूजन का समय: 26 फरवरी को शाम 6 बजकर 19 मिनट से लेकर रात 9 बजकर 26 मिनट तक

– दूसरा पहर के पूजन का समय: 26 फरवरी को रात 9 बजकर 26 मिनट से 27 फरवरी को अर्धरात्रि 12 बजकर 34 मिनट तक

– तीसरे पहर के पूजन का समय: 27 फरवरी को अर्धरात्रि 12 बजकर 34 मिनट से सुबह 3 बजकर 41 मिनट तक

– चौथे पहर के पूजन का समय: 27 फरवरी को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से सुबह 6 बजकर 48 मिनट तक

 

महाशिवरात्रि की पूजा विधि:

 

– सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें।

– भगवान शिव और माता पार्वती की विधिवत पूजा करें।

– भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, भांग, भस्म और मंदार के फूल अर्पित करें।

– शिवलिंग का गंगाजल, दूध, दही, शहद और पंचामृत से अभिषेक करें।

– सुहागन महिलाएं माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री अर्पित करें।

– रात में जागरण कर शिव मंत्रों का जाप करें।

 

महाशिवरात्रि के दिन पूजा के लिए आवश्यक सामग्री:

 

– बेलपत्र

– भांग

– धतूरा

– भस्म

– फूल

– गंगाजल

– पंचामृत

– गाय का दूध

– दही

– शहद

– गन्ने का रस

– पंच मेवा

– इत्र

– रोली

– मौली

– चंदन

– धूप

– दीपक

– कपूर

– भगवान शिव के लिए वस्त्र और श्रृंगार सामग्री

 

महाशिवरात्रि 2025 के शुभ योग:

 

– श्रवण नक्षत्र: 26 फरवरी को शाम 5:08 बजे तक

– परिध योग: पूरे दिन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *