Sagar: महाशिवरात्रि पर सागर में धूमधाम से निकली भोलेनाथ की शाही बारात

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सागर शहर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भगवान शिव-पार्वती विवाह के अवसर पर पूरे शहर में भव्य आयोजन किए गए।

बुधवार को सागर शहर शिवमय हो उठा। सुबह से ही शिवालयों में भक्तों का तांता लगा रहा। मंदिरों को फूलों और रोशनी से खूबसूरती से सजाया गया। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।

शहर के प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर, कांच मंदिर, मारकंडेश्वर मंदिर, सदर, चंपा बाग, चकराघाट और धनेश्वर मंदिर सहित 10 स्थानों से भगवान शिव की शाही बारात निकाली गई। बारात में श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

बाइट

“हर साल महाशिवरात्रि के दिन हम यहां भगवान भोलेनाथ की बारात निकालते हैं। इस बार 111 सदस्यों का डमरू दल भी शामिल हुआ, जिसने अद्भुत प्रस्तुति दी।”

शाही बारात में सजे-धजे रथ, घोड़े, बैंड-बाजे और झांकियां शामिल थीं। डमरू दल की मनमोहक प्रस्तुति ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे शहर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे गूंज उठे।

इस भव्य आयोजन ने श्रद्धालुओं को एक आध्यात्मिक अनुभव दिया और पूरे सागर शहर को शिवमय बना दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *