महिला दिवस विशेष: भोपाल की प्रिया तिवारी ने जीता मिस एशिया एंड ओसेनिया 2025 का खिताब
भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटी प्रिया तिवारी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मिस एशिया एंड ओसेनिया 2025 का प्रतिष्ठित खिताब जीत लिया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल राज्य बल्कि पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
प्रिया तिवारी इस खिताब को जीतने वाली पहली महिला हैं, जो एमटेक डिग्री धारक और इंजीनियर भी हैं। उनकी यह सफलता नारी शक्ति का एक शानदार उदाहरण है और यह दर्शाती है कि महिलाएं शिक्षा और सौंदर्य, दोनों क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां छू सकती हैं।
प्रिया इससे पहले मिस सेंट्रल इंडिया 2023 का खिताब जीत चुकी हैं और उनके नाम इंटरनेशनल क्वीन का टाइटल भी दर्ज है। खास बात यह है कि उन्होंने टैलेंट राउंड की एंकरिंग भी की और अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया।
प्रिया तिवारी तीन बार टाइम्स फैशन वीक में रैंप वॉक कर चुकी हैं। इसके अलावा, उन्हें कई प्रतिष्ठित सेलिब्रिटीज से स्पेशल गेस्ट अवार्ड भी मिल चुके हैं।
उनकी इस उपलब्धि पर पूरे मध्य प्रदेश में हर्ष का माहौल है। प्रिया तिवारी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और लगन से हर सपना साकार किया जा सकता है।


