सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में कुबेरेश्वर धाम में आयोजित शिव महापुराण कथा में शामिल होने आए तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। कथा का आयोजन तीन दिनों तक चला था।
पुलिस ने बताया कि कथा स्थल पर सोमवार सुबह एक महिला अचेत अवस्था में मिली। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला का नाम मंजू बताया जा रहा है, जो गुजरात से कथा में शामिल होने आई थी।
इसके अलावा, गोलू नामक युवक की भी मौत हो गई। वह अपने चार साथियों के साथ कथा सुनने आया था। उसके रिश्तेदार राहुल कोष्टा ने बताया कि गर्मी के कारण गोलू को चक्कर आ गया और वह नीचे गिर पड़ा। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, शनिवार को विजेंद्र नामक युवक की भी मौत हो गई थी। वह कानपुर से कथा में शामिल होने आया था।