जय दादा दरबार मंदिर में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन
सागर। जय दादा दरबार मंदिर में 9 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। कथा व्यास पंडित श्री नीलमणि दीक्षित जी महराज दमोह अपनी अमृतमय वाणी से कथा का रसपान करा रहे हैं।
कथा के प्रथम दिवस श्रीमद्भागवत कथा का महत्त्व बताया गया। कथा के पहले श्री वृंदावन मंदिर से गोपाल गंज होती हुई दादा दरबार मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हाथी, भजन मंडली, डीजे डॉल बाजे, के साथ कलश यात्रा दादा दरबार मंदिर पहुंची। जगह-जगह कलश यात्रा में गाड़ी में विराजमान महराज श्री दीक्षित का पुष्प माला पहनाकर और कलश यात्रा पर पुष्प वर्षा कर धर्म प्रेमी बंधुओं ने स्वागत किया।
इस अवसर पर पंडित चंद्रभान तिवारी, अनिल दुबे, प्रकाश नारायण दुबे, उमाशंकर प्रजापति, आदित्य शुक्ला, जयप्रकाश शुक्ला, बेनीप्रसाद प्रजापति, नमामीशंकरा अग्निहोत्री आशुकांत सोनी रवि सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।