राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू प्रयागराज पहुंच चुकी हैं, जहां उन्होंने संगम में पवित्र स्नान किया और भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। स्नान से पहले उन्होंने मां गंगा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धा व्यक्त की। इसके साथ ही, वह अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगी।
राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सुबह 9:30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह अरैल पहुंचीं और अब सीएम योगी व राज्यपाल के साथ संगम के लिए रवाना हो गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी।