Sagar: धूमधाम से मनाया गया युवा होली मिलन समारोह, यह एकता और सदभावना साल के 365 दिन स्थापित रहना चाहिए : अविराज सिंह

सागर में युवा होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि देश की संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए हमें धर्म के अनुकूल आचरण करना होगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत जी ने कहा है कि हिन्दुत्व की सस्कृति को अपनाना चाहिए, क्योंकि यही हिन्दुस्तान की रीढ़ है।

अविराज सिंह ने आरएसएस के पांच संकल्पों का उल्लेख करते हुए कहा कि कलयुग में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने डॉ. हेगडेवार के विचारों का भी उल्लेख किया। युवा नेता अविराज सिंह ने कहा कि होली के त्यौहार से राष्ट्रीय एकता बढ़ती है और सद्भावना स्थापित होती है। यह एकता और सदभावना साल के 365 दिन स्थापित रहना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री एवं विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी, महापौर प्रतिनिधि डॉ. सुशीलतिवारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में भोपाल की आर्केस्ट्रा पार्टी के गीत संगीत और स्थानीय कलाकारों के नृत्य व लोकगीतों के बीच भारी संख्या में पधारे नागरिकों पर जाकर पुष्प वर्षा और गुलाल की फुहारें चलती रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *