Sagar: जैन तीर्थंकर भगवान महावीर जन्म कल्याणक पर भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

सागर — जैन समाज द्वारा भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक अवसर पर नगर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे व पुरुष श्रद्धा व उमंग के साथ शामिल हुए। शोभा यात्रा की शुरुआत कटरा जैन मंदिर से की गई, जो नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई मोराजी जैन मंदिर पर सम्पन्न हुई।

 

इस दौरान डीजे की मधुर भक्ति धुनों पर महिलाएं व युवतियां राजस्थानी व गुजराती पारंपरिक परिधान में सज-धज कर अपने-अपने ग्रुप के साथ झूमती नजर आईं। शोभा यात्रा में भगवान महावीर के जीवन से जुड़ी सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।

समाज के वरिष्ठजनों व युवाओं ने भगवान महावीर के सिद्धांतों को अपनाने का संदेश दिया। पूरे नगर में धार्मिक वातावरण और उल्लास का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *