माह ए रमजान का नजर आया चांद, रहमतों और बरकतों वाले महीने का आगाज

रमजान का चांद नजर आया, रविवार से पहला रोजा शुरू

सागर। रमजान का चांद शनिवार को नजर आया, जिसके बाद रविवार से पहला रोजा शुरू हो गया। इस्लाम धर्म के अनुयायी पूरे महीने रोजा रखेंगे और ईद का चांद नजर आने तक यह सिलसिला जारी रहेगा।

राजगढ़ के शहर काजी सैयद नाजिम अली ने बताया कि रमजान का महीना इस्लाम धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत पवित्र है। इस महीने में रोजा रखना अनिवार्य है और लोग दिनभर भूखे प्यासे रहते हैं।

उन्होंने बताया कि रमजान के महीने में कुरआन की तिलावत की जाती है और तरावीह की नमाज में भी कुरआन सुनाया जाता है। इस महीने में लोगों को अपने बड़ों और बच्चों से अच्छे से पेश आना चाहिए और जिन कामों को इस्लाम में मना किया है, उनसे बचना चाहिए।

रोजा रखने वाले लोगों को खजूर से रोजा इफ्तार करना चाहिए, क्योंकि इससे बदन के अंदर ताकत आती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है। रोजा रखने वाला व्यक्ति इससे तंदुरुस्त रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *